हमारा पड़ोसी देश चीन क्योंकि जनसंख्या में हम से आगे है एक बहुत ही शक्तिशाली देश भी है और वहां की संस्कृति और खानपान हमसे बहुत जुदा है। लेकिन चीन से जुड़ी कुछ ऐसी बातें भी है जो आप शायद नहीं जानते होंगे।
इसीलिए आज हम आपको चीन से जुडी कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं तो चलिए इन्हें विस्तारपूर्वक जानते हैं।
चीन से जुड़ी यह बातें शायद आप ना जानते हो
चीन दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य शक्ति है चीन की सेना करीबन 23 लाख की है और जब भी सैनिकों को ट्रेनिंग दी जाती है तो उनकी वर्दी के कॉलर में पिन लगा दी जाती है ताकि वह अपनी गर्दन ऊपर ही रख सके।
चीन की यह बात जानकर आप हैरान हो जायेंगे कि अंग्रेजी बोलने वाले लोगों की संख्या अमेरिका से भी ज्यादा है।
तरक्की के मामले में चीन इतना तेज चल रहा है कि 2025 तक न्यूयॉर्क जैसे 10 शहर चीन में विकसित हो जाएंगे।
चीन में लोगों के पास इतने सेल फोन है कि अगर उनकी गिनती की जाए तो इनकी संख्या अमेरिका की आबादी से भी ज्यादा होगी।
चीन की हवा में इतना प्रदूषण फैल चुका है कि बीजिंग शहर में अगर आप 1 दिन रह लेते हैं तो इसका मतलब यह है कि आपने 21 सिगरेटों के बराबर धुआँ अपने शरीर में ले लिया है।
चीन की आबादी इतनी हो चुकी है कि वहां पर तीन करोड़ लोग गुफा जैसे घरों में रहते हैं।
चीन में भीषण ट्रैफिक जाम लगते रहते हैं 2010 में चीन के शंघाई सिटी में 100 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लगा था जो 12 दिनों तक लगा रहा था।
यह बात सुनकर आप चौंक जाएंगे कि चीन में एक लड़के ने सिर्फ आईपैड खरीदने के लिए अपनी किडनी बेच दी थी।
चीन में लोग सिगरेट के इतने शौकीन है कि हर सेकंड में 50000 सिगरेट पी ली जाती है।
2011 और 13 के बीच चीन में इतना सीमेंट का इस्तेमाल किया गया जितना अमेरिका ने पूरी बीसवी शताब्दी में नहीं किया।
एक शोध के मुताबिक यह पाया गया कि दुनिया में सूअरों की संख्या को अगर जोड़ा जाए तो उस में आधे चीन में पाए जाएंगे।
धर्म के प्रति चीनी लोगों में बहुत लगाव है यूरोप के देशों में जितने लोग चर्च जाते हैं चीन में रविवार को उससे ज्यादा लोग चर्च में जाते हैं।
यह बताया जाता है कि 1400 साल पहले ही चीन ने पेपर मनी का इस्तेमाल शुरू कर दिया था।
चीन में 2009 से फेसबुक ट्विटर और न्यूयॉर्क टाइम्स बंद किया जा चुका है।
चीन में आए दिन खुदकुशी की इतनी घटनाएं होती हैं कि वहां पर नदियों में से डेड बॉडी निकालने के लिए भी नौकरी दी जा रही है।
उम्मीद है जागरूक पर चीन से जुड़ी ये जानकारी आपको पसंद आयी होगी और आपके लिए फायदेमंद भी साबित होगी।