आइये जानते हैं चींटियों के बारे में रोचक तथ्य। आकार में बहुत छोटी दिखने वाली चींटी हम सभी देखी है मगर क्या कभी आपने इन चींटियों के बारे में और जानने की कोशिश की है की इनके प्रकार कैसे है, कितना जीती है वगैहरा-वगैहरा।
तो चलिए आज हम आपको चींटियों के बारे में रोचक तथ्य बताते है।
चींटियों के बारे में रोचक तथ्य
1. अभी हाल ही में किये गए एक शोध में पाया गया है की चींटियों की कुल प्रजाति में से 20% नाकारा चींटिया होती है जो किसी भी काम की नहीं होती है।
2. हैरिसन फोर्ड ने हमेशा से चींटियों के संरक्षक के रूप में काम किया था इसी वजह से चींटियों की एक प्रजाति का नाम उनके नाम पर रखा गया था।
3. चींटियों की कुल उम्र करीब 28 वर्ष होती है।
4. जब भी कोई चींटी मरती है तो वो एक प्रकार का केमिकल छोड़ती है जिस से अन्य चींटियों को यह पता चलता है की उनकी साथी चींटी नहीं रही। अगर इस केमिकल को किसी जिन्दा चींटी पर डाला जाये तो अन्य चींटियां उसे भी मरा ही समझती है।
5. पूरी पृथ्वी पर सिर्फ दो ही ऐसी प्रजातियां हैं जो अपना खाना संगृहीत करती है एक तो मनुष्य दूसरी चींटियां।
6. चींटी का आकार इतना छोटा होता है की अगर इन्हे ऐरोप्लेन से भी फेंका जाये तो इन्हें चोट नहीं लगेगी।
7. सबसे बड़ी चींटी अफ्रीका में पाई जाती है जो करीब 3 सेंटीमीटर लम्बी होती है।
8. आपको शायद आश्चर्य होगा लेकिन चींटियों की कुछ प्रजाति मांसाहारी भी होती हैं।
9. छोटी सी दिखने वाली चींटी अपने आप में बहुत ताकतवर होती है। आपको जानकर आश्चर्य होगा की चींटी अपने वजन से 50 गुना भारी वजन उठा सकती है।
10. क्या आपको पता है चींटियों के फेफड़े नहीं होते।
उम्मीद है जागरूक पर चींटियों के बारे में रोचक तथ्य कि ये जानकारी आपको पसंद आयी होगी और आपके लिए फायदेमंद भी साबित होगी।