आइये जानते हैं ब्राजील से जुड़ी रोचक जानकारियां। ब्राजील दक्षिण अमेरिका का एक बड़ा देश है जो की दुनिया का 5वां सबसे ज्यादा जनसख्या वाला देश है।
यूँ तो आपने ब्राजील के बारे में बहुत कुछ सुना होगा लेकिन आज हम आपको ब्राजील से जुडी कुछ ऐसी जानकारियां देंगे जिनके बारे में जानकर आप भी आश्चर्यचकित रह जायेंगे।
ब्राजील से जुड़ी रोचक जानकारियां
1. असल में ब्राजील का आधिकारिक नाम República Federativa do Brasil है।
2. ब्राजील की जेल में कैदी हर महीने जो किताब पढ़ते हैं उस पर अगर वो एक रिपोर्ट तैयार करके दिखाएं तो उनकी सजा 4 दिन कम हो सकती है।
3. ब्राज़ील में भी न्यूयॉर्क की स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी के जैसी एक प्रतिकृति लगी है।
4. ब्राजील में एक ऐसा द्वीप है जहाँ बहुत ज्यादा संख्या में सांप पाए जाते हैं, यहाँ हर एक वर्ग मीटर पर 5 साँप पाए जाते हैं। इसी कारण इसे साँपों का द्वीप (Snake Island) भी बोला जाता है और आम लोगों का यहाँ जाना मना है।
5. बंदरों की सबसे ज्यादा प्रजातियां ब्राज़ील में ही पायी जाती हैं।
6. ब्राज़ील का रेलवे नेटवर्क दुनिया का 10वाँ सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क और रोड नेटवर्क दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा रोड नेटवर्क है।
7. ब्राज़ील में 180 से भी ज्यादा भाषाए बोली जाती है।
8. ब्राजीलियन फुटबॉलर पेले को शायद ही दुनिया में कोई व्यक्ति ऐसा होगा जो नहीं जानता होगा, ब्राजील फुटबॉल में काफी बेहतरीन प्रदर्शन करता है और ब्राज़ील अब तक 5 बार फुटबॉल फीफा वर्ल्ड कप विजेता बन चुका है।
9. ब्राज़ील के हर शहर में कम से कम एक फुटबॉल स्टेडियम बना है।
10. Macaw तोता एक विश्व प्रसिद्द तोता है और ये ब्राजील का राष्ट्रीय पक्षी है।
11. ब्रासिलिया ब्राजील की राजधानी है और इसकी ख़ास बात ये है की इसे आसमान से देखने पर इसकी आकृति हवाई जहाज जैसी लगती है।
12. ब्राजील में एक समुदाय है जिसका नाम है “बोरोरो” और इस समुदाय की ख़ास बात ये है की इस समुदाय के हर व्यक्ति का ब्लड ग्रुप O है।
13. ब्राजील में हर 10 मिनट में एक हत्या का मामला सामने आता है।
14. ब्राजील के अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा सूखा 1877-79 में पड़ा था और इसमें करीब 5 लाख लोगों की मौत हो गई थी।
15. अमेरिका के बाद ब्राजील ही दूसरा ऐसा देश है जहाँ दुनिया में सबसे ज्यादा हवाई अड्डे बने है।
उम्मीद है जागरूक पर ब्राजील से जुड़ी रोचक जानकारियां आपको पसंद आयी होगी और आपके लिए फायदेमंद भी साबित होगी।
ब्राजील का क्षेत्रफल कितना है ?
ब्राजील का क्षेत्रफल लगभग 8.516 million km² है।
ब्राजील की मुद्रा Brazilian real है।
ब्राजील की जनसंख्या कितनी है ?
2018 की जनगणना के अनुसार ब्राजील की जनसँख्या 20.95 करोड़ है।
ब्राजील की राजधानी कौनसी है ?
ब्राजील की राजधानी Brasilia है।
ब्राजील की खोज कब हुई थी ?
ब्राजील देश की खोज Pedro Alvares Cabral ने 1500 ई में की थी।