हमारी आंखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील अंग है। आंखें ही हैं जो हमें इस प्यारी सी दुनिया से जोड़े रखती हैं। आज हम आपको आंखों से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारियां देने जा रहे हैं जिन्हें शायद आप नहीं जानते होंगे।
आंखों से जुड़ी हैरान कर देने वाली जानकारियां
1. एक स्वस्थ आंखें 1 करोड़ रंगों को पहचानने में सक्षम होती हैं।
2. अगर कैमरे से आंखों की तुलना की जाये तो आँखों की क्षमता 576 मेगापिक्सल के सामान होती हैं।
3. हमारी एक आंख में 12 लाख फाइबर समाहित होते हैं।
4. आंखों के रेटिना में रोड की संख्या लगभग 12 करोड़ होती है और कोन की संख्या 70 लाख होती है। आपको बता दें की कम रौशनी में देखने के लिए रोड काम आती है और ज्यादा रौशनी में देखने के लिए कोन का योगदान होता है।
5. इंसान की आंखें जन्म से लेकर जीवन समाप्त होने तक बराबर होती हैं बस उम्र के साथ साथ लेंस मोटा होता रहता है।
6. प्रति मिनट करीब 12 बार हमारी पलक झपकती है इस हिसाब से प्रतिदिन करीब 10000 बार और एक साल में करीब 3.5 करोड़ बार हमारी पलक झपकती है।
7. आंखो के कॉर्निया में कोई रक्त वाहिकाएं नहीं होती इसी वजह से कॉर्निया को ऑक्सीज़न की जरूरत भी नही पड़ती।
8. हमारी एक आंख का वजन किया जाये तो वो सिर्फ 8 ग्राम होता है।
9. नवजात शिशु के जन्म के बाद करीब 13 सप्ताह तक रोते समय उनकी आंखों से आंसू नहीं आते।
10. शरीर में सबसे जटिल संरचना के मामले में दिमाग के बाद आंखें ही होती हैं जिनकी संरचना बहुत जटिल होती है।
11. शायद आपको पता ना हो लेकिन आंखों के ऊपर वाले बाल जिन्हें Eyebrows बोला जाता है वो हर 64 दिन बाद बदलकर नए आ जाते हैं।
12. जब हमारी आंखें कोई हैरान कर देने वाली चीजों को देखती हैं तो वो करीब 45% तक बड़ी हो जाती हैं।
उम्मीद है जागरूक पर आंखों से जुड़ी ये जानकारी आपको पसंद आयी होगी और आपके लिए फायदेमंद भी साबित होगी।