आइये जानते हैं दुनिया के 5 सबसे महंगे पेन के बारे में (duniya ka sabse mehnga pen)। एक दौर ऐसा था जब पेन की कीमत बहुत कम हुआ करती थी, लेकिन समय के साथ-साथ पेन की कीमतें भी काफी बढ़ती चली गयी और लोगों के शौक ने पेन की दुनिया में कई नए और बेहतरीन बदलाव भी ला दिए। महंगे पेन तो हर दौर में हुआ करते थे जिन्हें ऐसे लोग ख़रीदा करते थे जिन्हें महंगे और अच्छे दिखने वाले पेन रखने का शौक हुआ करता था।
ऐसे लोग कल भी थे और आज भी हैं लेकिन आज हम सिर्फ महंगे पेन की बात नहीं करेंगे बल्कि सबसे महंगे पेनों के बारे में जानेंगे। तो चलिए, आज आपको बताते हैं दुनिया के 5 सबसे महंगे पेन के बारे में दिलचस्प बातें।
दुनिया के 5 सबसे महंगे पेन (duniya ka sabse mehnga pen)
1. फुल्गोर नॉकटर्नस – दुनिया के सबसे महंगे पेन की कतार में सबसे आगे है फुल्गोर नॉकटर्नस पेन, जो दुनिया का सबसे महंगा पेन है और इसे तिबाल्दी नाम की कंपनी ने बनाया है। 945 काले हीरों और 123 रूबी से सजे इस पेन की कीमत है 8 मिलियन डॉलर।
इसे पेन कहने से बेहतर होगा कि इसे आभूषण कहा जाए। इसे देखने वाले हर शख्स का अरमान होता है कि इस बेशकीमती और खूबसूरत पेन को अपने पास रख ले लेकिन इसकी कीमत का अंदाज़ा भर ही चौंकाने के लिए काफी है।
2. औरोरा डाईमेंटे – बेशकीमती चीज़ों का शौक रखने वाले लोगों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है औरोरा डाईमेंटे पेन। इसकी कीमत 1.3 मिलियन डॉलर है। 30 कैरेट डी बीयर हीरों से सजे इस पेन के बारे में इसके निर्माताओं का कहना है कि ये एकमात्र ऐसा पेन है जो 30 कैरेट हीरों से बनाया जाता है।
साल में केवल एक बार बनने वाले इस पेन का खोल प्लैटिनम से बनाया गया है और इसकी नोंक 18 कैरेट सोने से बनायी गयी है। इस पेन की ख़ासियतें जानने के बाद आप हैरान हुए बिना नहीं रह पाये होंगे।
3. हेवन गोल्ड – मशहूर डिज़ाइनर अनीता टैन द्वारा बनाया गया ये पेन दुनिया का ऐसा पहला पेन है जिसे किसी महिला ने बनाया है। 161 रंगबिरंगे हीरे और 43 कैरेट के मणि लगाकर इस पेन को सजाया गया है और इसकी कीमत है 9,95,510 डॉलर ।
4. मोंटब्लैंक-मिस्ट्री मास्टरपीस – जब दो मशहूर डिज़ाइनर कम्पनियाँ मिलकर कोई चीज़ पेश करें तो उसका अद्भुत होना लाज़मी हैं। बिलकुल ऐसा ही मोंटब्लैंक-मिस्ट्री मास्टरपीस पेन के बारे में भी कहा जा सकता है क्योंकि खूबसूरती की मिसाल ये पेन, वैन क्लीफ और मोंटब्लैंक जैसी दो मशहूर डिजाइनर कंपनियों द्वारा, उनकी 100 वीं वर्षगांठ पर दुनिया के सामने पेश किया गया।
इस पेन की ढ़ेरों खासियतों में से एक ये है कि इस पेन को केवल 3 श्रृंखला में ही बनाया गया और हर श्रृंखला में केवल 3 पेन ही बनाये गए। रूबी, नीलम और पन्ना जैसे रत्नों से सजे इस पेन को हीरों से भी सजाया गया है और इस पेन की कीमत 7,30,000 डॉलर है।
5. कैरन डी ऐके गोथिक – इस पेन पर आपको नक्काशी देखने को मिलेगी क्योंकि इस पेन को बनाते समय गोथिक कला को ध्यान में रखकर नक्काशी और डिजाइनिंग की गयी है। इस पेन में केवल नक्काशी और गोथिक कला से जुड़े फूलों के डिज़ाइन ही नहीं बने हैं बल्कि इसमें 892 हीरे और रूबी, पन्ना जैसे रत्न भी इस्तेमाल किये गए हैं।
इस पेन में रोडियम का भी इस्तेमाल हुआ है और चीन में पहली बार दुनिया के सामने लाये गए इस पेन की कीमत 4,06,450 डॉलर है।
इन पेन की चकाचौंध ने आपको भी हैरान कर ही दिया होगा लेकिन उम्मीद है कि पेनों की इस अनोखी, जगमगाती दुनिया के बारे में जानकर आप भी रोमांचित हुए बिना नहीं रह पाए होंगे।
उम्मीद है जागरूक पर दुनिया के 5 सबसे महंगे पेन (duniya ka sabse mehnga pen) कि ये जानकारी आपको पसंद आयी होगी और आपके लिए फायदेमंद भी साबित होगी।