आइये जानते हैं इंग्लैंड से जुड़े कुछ रोचक तथ्य। जब भी इंग्लैंड की बात होती है तो इसके इतिहास की चर्चा जरूर होती है क्योंकि यही वो देश है जिसने दुनिया के अधिकतर जगहों पर अपना राज जमाया है और इसके शाही घराने हमेशा चर्चा में रहे हैं।
आज हम आपको इंग्लैंड से जुड़े कुछ रोचक तथ्य और जानकारियां देंगे जो आपके लिए बेहद अनोखी भी होंगी और अनसुनी भी।
इंग्लैंड से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
- एक समय में इंग्लैंड ने दुनिया की करीब 88% जमीन पर अपना राज किया था। अमेरिका और भारत ऐसे ही बड़े देशों में से एक हैं जिन पर कभी इंग्लैंड का हुकुम चलता था।
- इंग्लैंड एक समृद्ध देश है और आपको जानकर आश्चर्य होगा की इंग्लैंड में प्रतिव्यक्ति आय है करीब 35000 डॉलर।
- इंग्लैंड दुनिया के सबसे संपन्न और शक्तिशाली देशों में से एक है।
- 1666 में लंदन में काफी भयंकर आग लगी थी और आपको जानकर आश्चर्य होगा की इस आग से करीब आधा लंदन जल गया था लेकिन इससे किसी की भी मौत नहीं हुई थी सिर्फ 6 लोग घायल हुए थे।
- यूनाटेड किंगडम में कुल भोजनालयों में से 15% भोजनालय भारतीय है जिनकी संख्या है करीब 8,500।
- इंग्लैंड की सबसे पहली टेलीफोन डायरेक्टरी में सिर्फ 25 नाम ही थे।
- इंग्लैंड में 30,000 से भी ज्यादा लोग ऐसे हैं जिनका नाम जॉन स्मिथ है।
- भारत में गर्मियों में तापमान 50 डिग्री से भी ज्यादा पहुँच जाता है लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा की इंग्लैंड में अब तक सबसे ज्यादा तापमान 38.5 डिगरी सेलसीयस दर्ज किया गया है।
- मध्यकालीन इंग्लैंड में अगर किसी जानवर से भी कोई अपराध हो जाये तो उसे भी सजा दी जाती थी।
- अमेरिका के राष्ट्रगान का रचियेता एक अंग्रेज ही था।
- इंग्लैंड का विंडसर कैसल विश्व का सबसे पुराना और बड़ा शाही घराना है।
- इंग्लैंड की धरती से 5 किलोमीटर तक की सीमा में जितने भी समुंदर आते हैं वहां तक की सभी मछलियों, व्हेल और डॉल्फिन पर इंग्लैंड की रानी का ही एकाधिकार होता है।
- लंदन में जितने भी लोग वर्तमान में रह रहे हैं उनमे से करीब 25% लोग इंग्लैंड के बाहर के देशों के नागरिक हैं।
- आपको बता दें की इंग्लैंड के कुल क्षेत्रफल का 50% से भी ज्यादा हिस्सा सिर्फ लंदन का है।
- करीब हर देश का अपना एक राष्ट्रगान होता है लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा की इंग्लैंड का कोई भी अधिकारिक राष्ट्रगान नही है।
- इंग्लैंड विश्व का सबसे पहला औद्योगिक देश है।
- आज के समय में फूटबाल, क्रिकेट, रगबी, टेलिम, हॉकी, तीरअंदाजी आदि खेल दुनिया भर में काफी ज्यादा खेले जाने वाले खेल हैं और आपको बता दें की इन सभी की शुरुआत इंग्लैंड से ही हुई थी।
- दुनिया का सबसे पुराना चिड़ियाघर और सबसे बड़ा अजायबघर इंग्लैंड में ही है।
- संख्या के मामले में इंग्लैंड में मुर्गे इंसानों से भी ज्यादा हैं।
- आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इंग्लैंड क्षेत्रफल के मामले में अमेरिका से 74 गुना, ऑस्ट्रेलीया से 59 गुना और जापान से 3 गुना छोटा है लेकिन फिर भी इंग्लैंड की आबादी ऑस्ट्रेलिया से करीब 2.5 गुना ज्यादा है जबकि जनसंख्या घन्तव के मामले में भी ये जापान से 2.5 गुना ज्यादा है।
उम्मीद है जागरूक पर इंग्लैंड से जुड़े कुछ रोचक तथ्य कि ये जानकारी आपको पसंद आयी होगी और आपके लिए फायदेमंद भी साबित होगी।
क्या आप जानते है की पूरी दुनिया में इंग्लैंड के लोग सबसे ज्यादा चाय पीते है।
आपको जानकार हैरानी होगी लेकिन यह सच है की 1811 में ब्रिटेन की करीब एक चोथाई महिलाओ का नाम मरियम था।
इंग्लैंड की जनसंख्या कितनी है ?
2018 की जनगणना के अनुसार इंग्लैंड की जनसंख्या 5.6 करोड़ है।
इंग्लैंड किसकी राजधानी है?
इंग्लैंड की राजधानी लंदन है।
इंग्लैंड में कृषकों का विद्रोह कब हुआ?
सन 1381 में इंग्लैंड में हुआ किसान विद्रोह मध्यकालीन यूरोप का एक ऐतिहासिक विद्रोह था।
इंग्लैंड में सबसे पहले कारखाने कब खुले?
इंग्लैंड में सबसे पहले 1730 के दशक में कारखाने खुले थे।
इंग्लैंड में पहला स्कूल कब खुला?
इंग्लैंड में पहला स्कूल 1868 में खुला था।
इंग्लैंड में औद्योगिक क्रांति कब शुरू हुई?
इंग्लैंड में औद्योगिक क्रांति 1760 से शुरू हुई थी।