आइये जानते हैं यूरोप महाद्वीप में कितने देश है (europe mahadeep me kitne desh hai)। पृथ्वी पर स्थित सात महाद्वीपों में से एक यूरोप महाद्वीप है। ये महाद्वीप एशिया से जुड़ा हुआ है। यूरोप और एशिया यूरेशिया के खंड हैं और यूरोप यूरेशिया का सबसे पश्चिमी प्रायद्वीपीय खंड है।
एशिया से यूरोप का विभाजन इसके पूर्व में स्थित यूराल पर्वत के जल विभाजक जैसे यूराल नदी, कैस्पियन सागर, कॉकस पर्वत शृंखला और दक्षिण पश्चिम में स्थित काले सागर द्वारा होता है।
यूरोप की सीमायें अस्पष्ट हैं और इसे महाद्वीप कहे जाने का आधार भौगोलिक कम है और सांस्कृतिक और ऐतिहासिक ज्यादा है। आइए जानते हैं यूरोप महाद्वीप में कितने देश है और यूरोप महाद्वीप से जुड़ी कुछ जानकारियाँ।
यूरोप महाद्वीप में कितने देश है? (europe mahadeep me kitne desh hai)
क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप यूरोप है जिसका क्षेत्रफल 10,180,000 वर्ग किलोमीटर है जो पृथ्वी की सतह का 2 प्रतिशत है।
जनसंख्या के हिसाब से यूरोप, एशिया और अफ्रीका के बाद तीसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला महाद्वीप है।
दुनिया का सबसे नगरीकृत महाद्वीप यूरोप ही है।
यूरोप को प्रायद्वीपों का महाद्वीप कहा जाता है क्योंकि इसके ज्यादातर देश तीन तरफ से सागर या महासागरों से घिरे हुए हैं।
विश्व का ऐसा एकमात्र महाद्वीप यूरोप है, जिस पर कोई भी मरुस्थल नहीं है।
यूरोपीय देशों में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश रूस है और सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है।
यूरोप के 28 देश यूरोपीय संघ के सदस्य है।
विश्व में सबसे लम्बा समुद्री तट यूरोप महाद्वीप का है।
यूरोप में कुल देशों की संख्या–
स्वतंत्र देश (50)- अल्बानिया, एंडोरा, अर्मेनिया, ऑस्ट्रिया, अज़रबैजान, बेलारूस, बेल्जियम, बोसनिया एंड हर्जेगोविना, बुल्गारिया, क्रोएशिया, सायप्रस, चेक रिपब्लिक, डेनमार्क, एस्टोनिया, फ़िनलैंड, फ्रांस, जॉर्जिया, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, आइसलैंड, आयरलैंड, इटली, कज़ाकस्तान, लातविया, लिकटेंस्टीन, लिथुआनिया, लक्समबर्ग, मैसेडोनिया, माल्टा, मॉल्डोवा, मोनाको, मॉन्टेनेग्रो, किंगडम ऑफ दी नीदरलैंड्स, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, रूस, सेन मैरिनो, सर्बिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन, स्विट्ज़रलैंड, तुर्की, उक्रेन, यूनाइटेड किंगडम, वैटिकन सिटी (होली सी)
आंशिक रूप से मान्यता प्राप्त देश (6)- अब्खाजिया, कोसोवो गणराज्य, नागॉर्नो कारबाख़, उत्तरी सायप्रस, ट्रांसनिस्ट्रिया, दक्षिण ओसेतिया
उम्मीद है जागरूक पर यूरोप महाद्वीप में कितने देश है (europe mahadeep me kitne desh hai) कि ये जानकारी आपको पसंद आयी होगी और आपके लिए फायदेमंद भी साबित होगी।