आइये जानते हैं फ्रांस के बारे में रोचक जानकारियां। हर देश के अपने अपने कानून, संस्कृति और कई रोचक तथ्य होते हैं जो उसे बाकी देशों से अलग बनाते हैं। ऐसा ही एक देश है फ्रांस जो संयुक्त राष्ट्र के 5 स्थाई देशों में से एक है।
आइये आज आपको फ्रांस के बारे में कुछ खास जानकारियां देते हैं जिनसे शायद आप आज तक अनजान हैं।
फ्रांस के बारे में रोचक जानकारियां
- फ्रांस देश का कुल क्षेत्रफल है 643,801 km² यानी राजस्थान से करीब दुगना।
- सबसे पहले अप्रैल फूल 1564 में फ्रांस में ही मनाया गया था।
- अन्तर्राष्ट्रीय इकाई प्रणाली जैसे किलोमीटर, लीटर, किलोग्राम इत्यादि को अपनाने वाला पहला देश फ्रांस ही था।
- फ्रांस के कानून के अंतर्गत किसी मृत व्यक्ति से भी शादी की जा सकती है।
- हर जगह का अपना एक खास बाजार होता है लेकिन फ्रांस के हर शहर में विक्टर ह्यूगो नाम का एक बाजार जरूर है।
- फ्रांस में किसी भी सूअर का नाम नेपोलियन नहीं रख सकते ऐसा करना कानूनन जुर्म माना जाता है।
- सार्वजानिक जगहों पर किस करने को लेकर सभी जगह अलग अलग कानून है और ऐसा ही एक कानून फ्रांस में भी है।
- फ्रांस में रेलवे स्टेशन पर किस करना कानूनन जुर्म माना जाता है।
- फ्रांस में दुनिया भर से सबसे ज्यादा यात्री आते हैं, प्रतिवर्ष करीब 7.5 करोड़ यात्री फ्रांस घूमने आते हैं।
- साहित्य के क्षेत्र में सबसे ज्यादा नोबेल पुरस्कार जीतने वाले देशों में फ्रांस सबसे ऊपर है।
- अगर आप कभी फ्रांस जाएँ तो ध्यान रखें वहां पुलिस या पुलिस वाहनों की तस्वीर ना लें क्योंकि ऐसा करना वहां गैरकानूनी है।
- समलैंगिकता को कानूनी मान्यता देने वाला पहला देश है फ्रांस।
- फ्रांस में होटल में अगर कोई खाना बच जाता है तो उसे दान देना अनिवार्य है, बचे हुए खाने को फेंकना वहां कानूनन जुर्म है।
- फ्रांस दुनिया के सबसे अमीर देशों की गिनती में आता है, फ्रांस में प्रतिव्यक्ति आय औसतन करीब 37,000 डॉलर है।
उम्मीद है जागरूक पर फ्रांस के बारे में रोचक जानकारियां आपको पसंद आयी होगी और आपके लिए फायदेमंद भी साबित होगी।
फ्रांस में कौन सी भाषा बोली जाती है ?
फ्रांस में French भाषा बोली जाती है
फ्रांस गणतंत्र कब बना ?
सितंबर, 1792 में प्रथम फ्रेंच गणतंत्र उद्घोषित हुआ था।
फ्रेंच में हेलो को क्या बोलते हैं ?
फ्रेंच में “हेलो” बोलने का सबसे कॉमन तरीका “bonjour” (बोंजोर या बॉन-शूर) है।