आइये जानते हैं गठिया रोग क्या है। गठिया रोग या आर्थराइटिस जोड़ों में होने वाली एक आम बीमारी भले ही है लेकिन ये बहुत तकलीफदेह भी होती है।
गठिया रोग क्या है?
इस बीमारी में जोड़ों में बहुत दर्द रहता है और जोड़ों को मोड़ने, हिलाने और घुमाने में बहुत परेशानी होती है। शरीर के जोड़ों को झटकों से बचाने का काम कार्टिलेज टिश्यू करता है।
चलते समय जब जोड़ों पर दबाव पड़ता है तो इस प्रेशर को अवशोषित करने का काम कार्टिलेज टिश्यू द्वारा ही किया जाता है लेकिन जब किन्हीं कारणों से जोड़ों पर पड़ने वाला दबाव बढ़ जाता है तो गठिया रोग का रुप ले लेता है।
ऐसे में आज गठिया रोग से जुड़ी जानकारी लेना बेहतर होगा ताकि इसके कारण और लक्षणों को जानकर आप समय रहते सतर्क हो सके। तो चलिए, आज जानते हैं आर्थराइटिस या गठिया रोग के बारे में।
गठिया के प्रकार – विशेषज्ञों के अनुसार गठिया के 100 से भी ज्यादा प्रकार होते हैं लेकिन मुख्य रुप से गठिया 2 तरह का होता है-
- ऑस्टियोआर्थराइटिस
- रूमेटाइड आर्थराइटिस
गठिया के लक्षण-
- जोड़ों में दर्द, जकड़न और सूजन
- चलने की गति कम हो जाना
- प्रभावित अंग का लाल हो जाना
- भूख कम लगने की सम्भावना
- कभी-कभी तेज बुखार होना
- सीढ़ियों पर चढ़ने जैसे कार्यों में तकलीफ होना
गठिया के कारण-
- आनुवंशिकता
- प्रोटीन की कमी
- विटामिन डी की कमी
- कैल्शियम की कमी
- एक्सरसाइज ना करना
- बढ़ती उम्र
- कंप्यूटर पर घंटों काम करना
- धूम्रपान, नशा करना
- डायबिटीज,थायरॉइड होना
- स्टेरॉयड का सेवन करना
- नमक की ज्यादा मात्रा का सेवन करना
- महिलाओं में जल्दी मेनोपॉज़ आना
- सॉफ्टड्रिंक ज्यादा पीना
गठिया से बचाव – गठिया से बचाव के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल होना बहुत जरुरी है, जिसमें पौष्टिक आहार और व्यायाम शामिल हो। इनके अलावा उठने-बैठने और चलने की सही मुद्राएं अपनाएं और एक ही जगह पर लम्बे समय तक बैठे रहने से बचें।
उम्मीद है कि ये जानकारी आपको पसंद आयी होगी और आपके लिए फायदेमन्द भी साबित होगी।