आइये जानते हैं गोल्डन ट्रायंगल क्या है। हर साल दुनिया भर से बड़ी संख्या में पर्यटक भारत में घूमने आते हैं और भारत की खूबसूरती को सराहते हैं। भारत-भ्रमण करने वाले पर्यटकों की इच्छा होती है की वे भारत के गोल्डन ट्राइऐंगल शहरों को घूमें।
अगर आपने भी भारत के गोल्डन ट्राइऐंगल शहर नहीं घूमें है तो आपने इस अनोखे अनुभव को अपने हाथ से जाने दिया है। ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता होता की ये गोल्डन ट्राइऐंगल है क्या। आज हम आपको जागरूक के माध्यम से ये गोल्डन ट्रायंगल क्या है बताने जा रहे हैं।
गोल्डन ट्रायंगल क्या है?
आपको इस बात पर गर्व होता होगा की भारत एक समय ‘सोने की चिड़िया’ कहलाता था और भारत की यही प्राकृतिक व सांस्कृतिक विरासत विश्व के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। गोल्डन ट्राइऐंगल (‘स्वर्ण त्रिभुज’) भारत के तीन शहरों दिल्ली, आगरा और जयपुर से मिल कर बना है।
इन राज्यों का भारत के मानचित्र पर एक त्रिभुज (Triangle) बनाने के कारण इन्हें ट्राइऐंगल नाम दिया गया है। अपनी खूबसूरती के कारण भारत का Golden ट्रायंगल दुनिया का पसंदीदा 21वां लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।
दिल्ली के मशहूर पर्यटन स्थल– दिल्ली में प्रसिद्ध जामा मस्जिद और हुमायूं का मकबरा, लालकिला जैसे स्मारक को देखना अपने आप में एक अनोखा अनुभव है।
आगरा के प्रमुख पर्यटन स्थल– आप आगरा में ताजमहल, आगरा का किला, फतेहपुर सीकरी जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल देख के अपने घूमने के अनुभव को स्मरणीय बना सकते हैं।
जयपुर के प्रमुख आकर्षण– जयपुर अपने आप में बेहद खूबसूरत शहर है यहाँ नाहरगढ़ किला, जयगढ़ किला, सिटी पैलेस, आमेर किला, जंतर मंतर, हवामहल इत्यादि पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।
उम्मीद है आपको जागरूक पर गोल्डन ट्रायंगल क्या है ये जानकारी पसंद आयी होगी और आपके लिए फायदेमंद साबित हुई होगी। हम आगे भी इस तरह की जानकारी आपके साथ साझा करते रहेंगे।