आइये जानते हैं हिन्दी के कुछ रोचक तथ्य। जैसा की हम सब जानते हैं की हिन्दी सबसे पुरानी भाषाओँ में से एक है मगर फिर भी आप इस भाषा के बारे में पूरी जानकारी नहीं रखते होंगे। हम में से बहुत सारे लोग जानते हैं की हिन्दी संस्कृत से उत्पन्न हुई है मगर हिन्दी का उदभाव इस से भी कही ज़्यादा अधिक है।
तो चलिए आज हम आपके समकक्ष हिन्दी के कुछ तथ्यों को विश्लेषित करते है।
हिन्दी के कुछ रोचक तथ्य
1. क्या आप जानते हैं की हिन्दी भारत के अलावा फ़िजी, मोरिशियस, सूरीनाम, त्रिनिदाद, टोबैगो और नेपाल में भी बोली जाती है।
2. हिन्दी के कई शब्द अन्य भाषाओँ में इस्तेमाल किये जाते हैं जैसे गुरु, जंगल , कर्मा , योग , बंगला , चीता , लूट , ठग , और अवतार।
3. हिन्दी उन सात भाषाओँ में से एक हैं जिसमे वेबसाइट एड्रेस बनाया जा सकता है।
4. हिन्दी शब्द को पर्शियन शब्द “हिन्द” से लिया गया है जिसका अर्थ होता है हिन्द महासागर के करीब की भूमि।
5. हमारे संविधान ने 14 सितम्बर 1949 को हिन्दी को भारत की भाषा के रूप में स्वीकार किया है। उसी दिन से 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
6. 1881 में बिहार ने हिन्दी को अपनी मातृभाषा घोषित कर दिया था उस समय ऐसा करने वाला वो पहला राज्य था।
7. हिन्दी को आधिकारिक रूप से भारत की राष्ट्र भाषा 1965 में घोषित किया गया।
8. हिन्दी पूरे विश्व में 500 मिलियन लोगों द्वारा बोली जाती है।
9. 1805 में प्रेम सागर नमक किताब को हिन्दी में प्रकाशित किया गया था और माना जाता है यह पहली हिन्दी की किताब थी। यह किताब कृष्ण भगवान पर आधारित थी।
10. हिन्दी का टाइपराइटर बाजार में 1930 के आस पास आया था।
11. हिन्दी इंग्लिश से बिलकुल जुदा है इस भाषा में लिखे हुए शब्दों का उच्चारण उसी रूप में किया जाता है जिस से इसका अर्थ निकलता है।
उम्मीद है जागरूक पर हिन्दी के कुछ रोचक तथ्य कि ये जानकारी आपको पसंद आयी होगी और आपके लिए फायदेमंद भी साबित होगी।