आइये जानते हैं महिलाओं से जुड़े 25 रोचक तथ्य। आज हर देश में महिलाओं का दर्जा ऊँचा हो रहा है और समाज और संस्कृति में भी महिलाओं को विशेष स्थान दिया जाता है। महिलाओं के बिना संसार की उत्पत्ति की कल्पना भी नहीं की जा सकती।
आज हम आपको महिलाओं से जुड़े कुछ ऐसे रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं जिनको जानकर आप आश्चर्यचकित रह जायेंगे।
महिलाओं से जुड़े 25 रोचक तथ्य
1. हर 90 सेकंड में 1 गर्भवती महिला की मृत्यु हो जाती है।
2. एक सर्वे के अनुसार एक दिन में महिलाऐं करीब 20000 शब्द बोलती हैं जबकि पुरुषों की बात करें तो पुरुष सिर्फ 13000 शब्द बोलते हैं।
3. एक सर्वे के मुताबिक भारतीय महिलाऐं 22 साल की उम्र के बाद ज्यादा लालची हो जाती हैं।
4. ये बात तो आपने सुनी होगी की महिलाऐं अपने मन में कोई बात दबाकर नहीं रख सकती और इसकी सत्यता इस आंकड़े से मिलती है की महिलाएं किसी भी खास बात को ज्यादा से ज्यादा 47 घंटे और कम से कम 15 मिनट तक ही गुप्त रख सकती हैं।
5. ‘Women’ शब्द ‘wyfmen’ से लिया गया है जिसका मतलब होता है – ‘wife of men’
6. दुनिया की 20 सबसे अमीर महिलाऐं या तो अपने पिता या अपने पति की संपत्ति की उत्तराधिकारी बनकर अमीर हुई हैं।
7. महिलाऐं अपने श्रृंगार का ख़ास ख्याल रखती हैं और आपको जानकर आश्चर्य होगा की महिलाओं की पूरी जिंदगी का 1 साल सिर्फ ये सोचने में गुजर जाता है की “मैं क्या पहनू” ।
8. महिलाओं के लिए रोना उनका सबसे बड़ा हथियार होता है और आपको जानकर हैरानी होगी की एक महिला एक साल में करीब 30 से 64 बार रोती है जबकि पुरुषों की बात करें तो वो एक साल में सिर्फ 6 से 17 बार रोते हैं।
9. महिलाऐं पुरुषों के मुकाबले ज्यादा चटपटा खाने की शौक़ीन होती हैं और महिलाओं की जीभ पुरुषों के मुकाबले ज्यादा स्वाद चखने में सक्षम होती है।
10. महिलाऐं पुरुषों के मुकाबले कम झूठ बोलती हैं, एक सर्वे के अनुसार पुरुष महिलाओं के मुकाबले दुगना झूठ बोलते हैं।
11. एक सर्वे के अनुसार जो महिलाऐं गर्भावस्था के दौरान खर्राटे लेती हैं उनके बच्चे आकार में बाकी बच्चों की तुलना में छोटे होते हैं।
12. दिल का दौरा पड़ने की स्थिति में महिलाओं को कंधे में दर्द होता है जबकि पुरुषों को इस स्थिति में सीने में दर्द उठता है।
13. पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का दिल ज्यादा तेजी से धड़कता है।
14. महिलाओं की उम्र पुरुषों की तुलना में ज्यादा होती है और इसका मुख्य कारण है महिलाओं का इम्यून सिस्टम ज्यादा बेहतर होता है। अगर आंकड़ों को देखें तो 100 की उम्र को पार करने वाले लोगों में 5 में से 4 महिलाऐं होती हैं।
15. लम्बी महिलाओं में कैंसर होने का खतरा बाकी महिलाओं की तुलना में कम होता है।
16. सबसे ज्यादा बच्चों को जन्म देने वाली महिला रूस से है जिसके कुल 69 बच्चे हैं।
17. महिलाएं एक मिनट में 19 बार अपनी पलकें झपकाती हैं जबकि पुरुष सिर्फ 11 बार ही पलक झपकाते हैं।
18. महिलाओं को पुरुषों की तुलना में ज्यादा बुरे सपने आते हैं।
19. ये आंकड़ा काफी मजेदार है, महिलाऐं जूते चप्पल खरीदने की शौक़ीन होती हैं लेकिन वो इनमे से सिर्फ 40% ही पहनती हैं।
20. जमैका और कोलम्बिया इकलौते ऐसे देश हैं जहाँ बॉस के तौर पर महिलाऐं ज्यादा हैं ना की पुरुष।
21. दुनिया की सबसे पहली कंप्यूटर प्रोग्रामर एक महिला थी।
22. सेंट लुसिया दुनिया का इकलौता ऐसा देश है जिसका नाम एक महिला के नाम पर रखा गया है।
23. महिलाऐं अपनी पूरी जिंदगी में अपने करीब 10 साल रसोई में गुजारती हैं जबकि पुरुषों की बात करें तो वो अपनी जिंदगी के करीब 22 साल सिर्फ सोने में गुजार देते हैं।
24. माँ बनने वाली सबसे छोटी कद वाली महिला की लम्बाई सिर्फ 2 फुट 4 इंच है।
25. दो बच्चों के जन्म के बीच सबसे कम समय का रिकार्ड 6 महीने 10 दिन का है।
उम्मीद है जागरूक पर महिलाओं से जुड़े 25 रोचक तथ्य कि ये जानकारी आपको पसंद आयी होगी और आपके लिए फायदेमंद भी साबित होगी।