आइये जानते हैं मानव शरीर से जुड़ी रोचक जानकारियां। मानव शरीर एक तरह की मशीन है जो एक जटिल संरचना है इसे समझना हर किसी के बस की बात नहीं है। मानव शरीर की कई ऐसी रोचक जानकारियां हैं जिनसे हम आज भी अनजान है।
आइये आज आपको मानव शरीर से जुडी कुछ ऐसी ही जानकारियां देते हैं जिन्हे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे।
मानव शरीर से जुड़ी रोचक जानकारियां
1. क्या आप जानते हैं हमारा दिमाग दिन की बजाय रात में ज्यादा सक्रिय रहता है लेकिन ऐसा क्यों है इसका पता आज तक वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाए।
2. जिस व्यक्ति का आईक्यु लेवल ज्यादा होता है उन्हें सपने भी ज्यादा आते हैं।
3. पुरुषों के चेहरे के बाल शरीर के बाकी हिस्सों के बाल के मुकाबले ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं।
4. हमारे पेट में मौजूद तेज़ाब ब्लेड को भी पचा सकता है।
5. हमारे पूरे जीवन काल में इतनी लार बनती है जिससे 2 स्विमिंग पूल भरे जा सकते हैं।
6. हमारे हाथ की बीच वाली ऊँगली के नाखून बाकी उँगलियों के नाखूनों की अपेक्षा ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं।
7. कान में मैल जमना किसी को अच्छा नहीं लगता लेकिन आपको बता दें की ये मैल हमारे रक्षा तंत्र के लिए बेहद आवश्यक होता है और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
8. पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का दिल ज्यादा तेजी से धड़कता है।
9. ज्यादा खाना खाने के बाद हमारे सुनने की क्षमता थोड़ी कम हो जाती है।
10. एक सर्वे के अनुसार पुरुषों को महिलाओं की तुलना में ज्यादा हिचकी आती है।
11. हमारी नाक करीब 50 हजार तरह की गंध सूंघने की क्षमता रखती है जबकि हमारी ऑंखें 1 करोड़ रंगों को पहचान सकती है।
12. आपको जानकर आश्चर्य होगा की सोमवार के दिन हार्ट अटैक आने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। एक सर्वे में पाया गया है की करीब 20% लोगों की मौत दूसरे दिनों की बजाय सोमवार के दिन हार्ट अटैक आने से हुई।
13. ज्यादातर बिमारियों के पीछे तनाव एक मुख्य कारण होता है, आंकड़ों के मुताबिक 90 प्रतिशत बीमारियां तनाव के कारण होती हैं।
14. महिलाओं के मुकाबले पुरुषों के शरीर में खून की मात्रा ज्यादा होती है। जहाँ पुरुषों के शरीर में 6.8 लीटर खून होता है वहीँ महिलाओं में सिर्फ 5 लीटर खून पाया जाता है।
15. मनुष्य एक मात्र ऐसे प्राणी होते हैं जिन्हे भावुकता में रोना आता है।
16. एक सर्वे के मुताबिक गोरे रंग के लोगों को काले रंग के लोगों के मुकाबले ज्यादा हार्ट अटैक आते हैं।
17. सुबह 3 से 4 बजे के बीच हमारा शरीर सबसे कमजोर अवस्था में होता है और यही कारण है की इस समय हार्ट अटैक आने के सबसे ज्यादा मामले सामने आते हैं।
18. शोर के कारण हमारी आँखों की पुतलियाँ बड़ी हो जाती हैं।
19. जन्म के बाद हमारी आँखों का आकार नहीं बढ़ता जबकि नाक और कान पूरी उम्र बढ़ते हैं।
20. हमारी आँखों के कॉर्निया तक खून नहीं पहुँचता, ऐसे में कॉर्निया ऑक्सीजन की पूर्ती सीधे हवा के संपर्क से करता है।
21. मनुष्य बिना कुछ खाये 20 दिन तक जिन्दा रह सकता है लेकिन बिना पानी पिए 2 दिन से ज्यादा जिन्दा रहना मुश्किल है।
22. हर मनुष्य की एक आँख तेज और एक आँख कमजोर होती है।
उम्मीद है जागरूक पर मानव शरीर से जुड़ी रोचक जानकारियां आपको पसंद आयी होगी और आपके लिए फायदेमंद भी साबित होगी।