दुनिया के सबसे रहस्यमयी जीवों के बार में तो हम आये दिन सुनते हैं कुछ अभी भी इस धरती पर मौजूद हैं तो कुछ की कहानियां सुनने को मिलती है। वैज्ञानिक समय समय पर प्राचीन काल के कई रहस्यमयी और विशालकाय जीवों के बारे में दावा करते रहते हैं और उनके जीवाश्म के पाए जाने का भी दावा करते रहते हैं। ऐसी ही एक विशालकाय समुद्री जीव Megalodon प्रजाति की शार्क मछली जिसके होने के ठोस सबूत वैज्ञानिकों ने पेश किये हैं जिनके आधार पर कहा जा सकता है की एक समय ये सबसे विशाल समुद्री जीव रही होगी। हालाँकि वैज्ञानिकों द्वारा कई दावे ऐसे भी किये गए हैं जिनमे कहा गया है की ये विशालकाय शार्क मछली आज भी जीवित है। आइये आपको बताते हैं इस Megalodon प्रजाति की इस विशालकाय सबसे बड़ी शार्क मछली के बारे में।
माना जाता है की ये शार्क मछली आज से लगभग 26 लाख साल पहले पानी में रहने वाली सबसे खतरनाक और सबसे बड़ी परभक्षी थी। इसकी लंबाई करीब 60 फ़ीट हुआ करती थी जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं की ये विशाल दानव कितना खतरनाक रहा होगा। Megalodon प्रजाति की इस शार्क मछली पर कई बड़े चेनल्स ने अपनी अपनी डॉक्यूमेंट्री बनाई और खोज की जिसमे दावा किया गया की Megalodon प्रजाति की कई बड़ी शार्क आज भी मौजूद हैं।
आज इस दैत्याकार मछली के बारे में सुनने पर विश्वास नहीं होता की क्या वाकई इतनी बड़ी और खतरनाक मछली हो सकती है लेकिन वैज्ञानिक इस शार्क के मिले जीवाश्म और अवशेषों के आधार पर दावा करते रहे हैं की इस विशालकाय और खतरनाक मछली का 26 लाख साल पहले समुद्र पर राज हुआ करता था और इससे बचना किसी के लिए मुमकिन नहीं था।
इस शार्क का जबड़ा करीब 2 मीटर का होता था और इसके जबड़े में 7 इंच लंबाई वाले 270 नुकीले दांत हुआ करते थे जिससे ये अपने शिकार को अपना निवाला बनाती थी। ऐसा नहीं है की इस शार्क के आज भी जीवित होने का दावा सिर्फ वैज्ञानिक ही करते आये हैं बल्कि कुछ घटनाएं ऐसी हुई जिनसे ये बातें सच लगने लगी की शायद वाकई आज भी Megalodon प्रजाति की ये विशालकाय शार्क आज भी मौजूद है। 1918 में ऑस्ट्रेलिया के प्रकृति वैज्ञानिद डेविड स्टीव के अनुसार उनके साथ काम कर रहे मछुआरों ने ब्लोटन आइलैंड के पास करीब 35 मीटर लंबी शार्क मछली देखने का दावा किया जिसके डर से मछुआरों ने वहां जाने से इंकार कर दिया। लेकिन ये बात सबको हैरान कर देने वाली थी की क्या वाकई इतनी बड़ी कोई शार्क हो सकती है ? और इस घटना को भी Megalodon शार्क के आज भी जीवित होने के दावों से जोड़कर देखा जाने लगा।
गल्फ ऑफ़ कैलिफोर्निया में भी इस विशाल शार्क होने के दावे किये गए, इन दावों में कहा गया की यहाँ करीब 45 फ़ीट लंबी शार्क मौजूद है और इसी के चलते 2009 में भी हुई हिस्ट्री चेनल ने अपनी डॉक्यूमेंट्री में यहाँ इस शार्क को खोजने की कोशिश की, हालाँकि इन्हें भी इसके कोई सबूत नहीं मिले लेकिन हिस्ट्री चेनल ने ये जरूर माना की यहाँ ये विशालकाय शार्क मौजूद हो सकती है। 2012 में दक्षिण अफ्रीका के कुछ मछुआरों ने भी 30 से 40 फ़ीट लंबी शार्क देखे जाने के दावे किये थे।
लेकिन Megalodon शार्क के आज भी जीवित होने के ज्यादातर दावों को झुटलाया गया है और पुख्ता सबूत आज तक नहीं मिल पाए हैं जिनसे ये कहा जाये की ये दैत्याकार Megalodon शार्क आज भी मौजूद है। लेकिन इसे पूरी तरह झुठला भी नहीं सकते क्योंकि कई खोज में ये पाया गया है जब विलुप्त माने जाने वाले कई जीव आज भी जीवित पाए गए।
अब Megalodon शार्क के आज भी जीवित होने के दावे सच्चे हैं या झूठे ये तो पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता लेकिन अगर ये बात साबित हो जाती है की आज भी Megalodon शार्क जीवित है तो ये वाकई सबके लिए चौंकाने वाली खबर होगी।