आइये जानते हैं नाभि के बारे में कुछ रोचक तथ्य। पेट के बीच वाले हिस्से में पाई जाने वाली नाभि हमारे शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण और नाजुक अंग है। यूँ तो नाभि का हमारे शरीरिक क्रियाओं में कोई भागीदारी नहीं होती लेकिन इससे जुडी कई ऐसी रोचक जानकारियां हैं तो हैरान कर देने वाली हैं।
आज हम आपको नाभि के बारे में कुछ ऐसी ही आश्चर्यजनक जानकारियां देने जा रहे हैं।
नाभि के बारे में कुछ रोचक तथ्य
1. क्या आपको पता है हमारी नाभि में करीब 67 प्रकार के बैक्टीरिया होते हैं लेकिन ये बैक्टीरिया नुकसानदायक नहीं बल्कि हमारे शरीर के लिए बेहद आवश्यक होते हैं।
2. सिर्फ 4% लोग ही ऐसे होते हैं जिनकी नाभि बाहर की तरफ निकली होती है।
3. चाहे महिला हो या पुरुष किसी भी व्यक्ति की नाभि की संरचना एक जैसी नहीं होती, सभी लोगों की नाभि अलग अलग आकार की होती है।
4. महिलाओं की नाभि के आसपास बाल नहीं होते हैं जबकि ज्यादातर पुरुषों की नाभि के आसपास बाल होते हैं और ये इंसान के हारमोंस के कारण होता है।
5. नाभि सिर्फ स्तनधारी जीवों में ही पाई जाती है चाहे कोई इंसान हो, जानवर हो या फिर कोई पक्षी।
6. कुछ शोधकर्ता का मानना है कि जिन महिलाओं की नाभि पेट के बिलकुल बीचों-बीच होती है उनके बच्चे स्वस्थ पैदा होते हैं।
7. भारतीय दवाओं और चीन आदि कई देशों में सांप काटने के उपचार में नाभि का इस्तेमाल किया जाता है।
8. भारतीय योग शास्त्र के मुताबिक इंसान के शरीर में 7 चक्र होते हैं, जिनमें से एक नाभि भी है।
9. नाभि को एक पवित्र अंग भी माना जाता है, पुराणों के मुताबिक पुरुषों का जन्म भगवान विष्णु की नाभि से हुआ था इसलिए इसे पवित्र माना जाता है। बाइबिल में भी बताया गया है कि यह धरती और स्वर्ग को जोड़ता है, इसलिए यह एक पवित्र स्थान माना गया है।
10. एडम और ईव धरती पर आए सबसे पहले इंसान माने गए हैं और उनका जन्म किसी इंसान की कोख से नहीं हुआ था ऐसे में ये माना जाता है की उनकी नाभि नहीं रही होगी।
11. गर्भावस्था के दौरान कई मामलों में महिलाओं की नाभि बाहर निकल जाती है और ऐसे में उनकी नाभि का आकार हमेशा के लिए बदल सकता है।
12. नाभि की सफाई के लिए एंटीबैक्टीरियल प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए ऐसे में नाभि के बैक्टीरिया नष्ट हो सकते हैं जिससे बाहरी इन्फेक्शन्स का खतरा बढ़ सकता है।
उम्मीद है जागरूक पर नाभि के बारे में कुछ रोचक तथ्य कि ये जानकारी आपको पसंद आयी होगी और आपके लिए फायदेमंद भी साबित होगी।