ऑस्कर अवार्ड फिल्म जगत का सबसे प्रमुख और सर्वश्रेष्ट अवार्ड है। हॉलीवुड के इस अवार्ड को पाने की चाहत हर देश की फिल्मों की होती है। कई बॉलीवुड फ़िल्में भी इस अवार्ड के लिए चुनी गई और कुछ ने ये अवार्ड हासिल भी किये।
आइये आज आपको बताते हैं ऑस्कर अवार्ड के कुछ ऐसे अनसुने रोचक तथ्य जिनके बारे में शायद आपको पहले पता नहीं होगा।
ऑस्कर अवार्ड के बारे में कुछ दिलचस्प जानकारियां
1. ऑस्कर अवार्ड को 88 साल पूरे हो चुके हैं सबसे पहला ऑस्कर अवार्ड 16 मई 1929 को आयोजित किया गया था।
2. सबसे पहले ऑस्कर समारोह के टिकट की कीमत थी लगभग 5 डालर, जो आज के समय में 69 डालर हो गई है।
3. लड़की के आकार की ऑस्कर ट्रॉफी आज तक मात्र एक बार ही बनाई गई है जिसे 1938 में अमेरिकी एक्टर EDGAR BERGEN को दी गई थी।
4. दूसरे विश्व युद्ध के समय (धातुओं) की कमी हो जाने के कारण 3 साल तक ऑस्कर ट्रॉफी प्लास्टर की बनाई गई थी।
5. ऑस्कर विजेता को खुद की ट्रॉफी बेचने का अधिकार नहीं होता वो अपनी ट्रॉफी सिर्फ अकादमी को ही वापस बेच सकता है लेकिन उसके बदले उसे सिर्फ 1 डॉलर ही मिलता है।
6. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए सबसे पहला ऑस्कर अवार्ड पाने वाले अभिनेता थे एमिल जेननिंग्स जो उन्हें उनकी फिल्मों द लास्ट कमांडेंट और द वे ऑफ फ्लैश के लिए मिला था।
7. 74वां ऑस्कर अवॉर्ड समारोह 2002 में आयोजित किया गया था और इसी दौरान पहली बार इस अवार्ड के लिए सर्वश्रेष्ट एनिमेशन फिल्म की कैटेगरी शामिल की गयी।
8. “गॉडफादर 2” सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब हासिल करने वाली सबसे पहली सिक्वेल फिल्म थी।
9. साउंड मिक्सर kevin o’connell का ऑस्कर में 20 बार नॉमिनेशन हो चूका है लेकिन दुर्भाग्यवश वो एक भी अवार्ड नहीं जीत पाए।
10. विदेशी भाषा वाली फिल्मों में सबसे ज्यादा बार ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाला एकमात्र शहर है इटली जो अब तक 10 बार ऑस्कर अवार्ड जीत चूका है।
11. ऑस्कर अवार्ड हासिल करने के बाद सबसे लम्बी स्पीच देने वाले अभिनेता है GREER GARSON जिन्होंने करीब 7 मिनट तक की स्पीच दी थी।
12. व्यक्तिगत रूप से अब तक सबसे ज्यादा ऑस्कर अवार्ड वाल्ट डिज्नी ने हासिल किये हैं, इसके नाम कुल 26 ऑस्कर अवार्ड हैं।
13. सबसे कम उम्र में ऑस्कर अवार्ड जीतने वाले शख्स का नाम है Tatum O’Neal जब इन्हें ऑस्कर अवार्ड मिला तब इनकी उम्र सिर्फ 10 साल थी।
14. सबसे ज्यादा उम्र के ऑस्कर अवार्ड विजेता हैं क्रिस्टोफर प्लंबर जिन्होंने 82 वर्ष की उम्र में ऑस्कर अवार्ड हासिल किया।
15. जैक निकोलसन सबसे अधिक बार नॉमिनेट होने वाले अभिनेता हैं जिन्होंने कुल 12 ऑस्कर अवार्ड जीते।
उम्मीद है जागरूक पर ऑस्कर अवार्ड के बारे में कुछ दिलचस्प जानकारियां आपको पसंद आयी होगी और आपके लिए फायदेमंद भी साबित होगी।
ऑस्कर पुरस्कार कब शुरू हुआ?
सबसे पहला अकादमी पुरस्कार समारोह 16 मई,1929 को, 1927/1928 फिल्म सीज़न की बेजोड़ फ़िल्मी उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था।
भारत की सबसे प्रथम ऑस्कर पुरस्कार विजेता फिल्म कौन थी ?
भारत को सबसे पहला ऑस्कर अवार्ड भानु अथैय्या ने दिलाया था। उनको यह अवार्ड फिल्म गांधी (सन् 1983) के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन श्रेणी में दिया गया था।
फिल्म जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार कौन सा है?
ध्यानचंद पुरस्कार भारत सरकार द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए दिया जाने वाला फिल्म जगत का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है।
पुरस्कार कितने प्रकार के होते हैं?
ये हैं भारत के 15 सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार
1. साहित्य अकादमी पुरस्कार
2. परम वीर चक्र
3. भाषा सम्मान
4. युवा पुरस्कार
5. पद्म पुरस्कार (पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्म श्री)
6. भारत रत्न
7. अशोक चक्र
8. गांधी शांति पुरस्कार
9. जल/थल/वायु पदक
10. राजीव गांधी खेल रत्न
11. राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार
12. ध्यानचंद पुरस्कार
13. अर्जुन पुरस्कार
14. द्रोणाचार्य पुरस्कार
15. इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार
भारत का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान कौन सा है?
भारत का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान “भारत रत्न” है। यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है।
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की शुरुआत कब हुई?
देश में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत सन 1954 में हुई थी।
खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार कौन सा है?
भारत में दिया जाने वाला सबसे बड़ा खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न है. इस पुरस्कार का नाम भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है।
भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान कौन सा है?
भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण है। और इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में की गयी थी।