आइये जानते हैं पोलैंड से जुड़ी दिलचस्प जानकारियां। पोलैंड एक मध्य यूरोपिय देश है जो पश्चिम में जर्मनी, दक्षिण में चेक गणराज्य और स्लोवाकिया, पूर्व में युक्रेन, बेलारूस और लिथुआनिया एवं उत्तर में बाल्टिक सागर व रूस के कालिनिनग्राद ओब्लास्ट से घिरा हुआ है।
करीब 3 लाख वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैले पोलैंड में करीब 4 करोड़ की आबादी है और इस हिसाब से सबसे अधिक आबादी वाले देशों की लिस्ट में पोलैंड 33वें स्थान पर आता है। पोलैंड देश से जुड़े ऐसे ही कई रोचक तथ्य हैं जिनसे आप अनभिज्ञ होंगे। तो आइये आज आपको बताते हैं पोलैंड से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प जानकारियां।
पोलैंड से जुड़ी दिलचस्प जानकारियां
- ऐसा माना जाता है की पोलैंड की स्थापना 933 ईसवी में हुई थी और उस समय के राजा मिस्जको ने ईसाई धर्म को यहाँ का राष्ट्रधर्म घोषित कर दिया था।
- क्षेत्रफल के मामले में पोलैंड करीब महाराष्ट्र के बराबर है और इसके कुल 16 राज्य हैं।
- हिटलर द्वारा पोलैंड पर हमला करने के बाद ही दूसरे विश्वयुद्ध का आगाज हुआ था।
- दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान पोलैंड के करीब 60 लाख नागरिक मारे गए थे।
- पोलैंड में ट्रेफिक Right Side की ओर चलने का नियम है जबकि Left Side चलने पर चालान हो जाता है।
- पोलैंड के नागरिकों और वहां की भाषा को Polish कहा जाता है। पोलैंड शब्द ‘Polanie‘ से बना है जिसका मतलब है ‘खुले मैदानों पर रहने वाले लोग‘।
- पोलैंड अब तक 17 नोबल पुरस्कार जीत चुका है जो की कई बड़े देशों जैसे भारत, जापान, चीन और ऑस्ट्रेलिया से भी ज्यादा है।
- पहले विश्व युद्ध के बाद 1918 में पोलैंड ने स्वाधीनता हासिल कर ली थी लेकिन दूसरे विश्वयुद्ध में उसे फ़िर से नाजी जर्मनी और सोवियत संघ के अधीन जाना पड़ा।
- पोलैंड के करीब 28 प्रतिशत भाग में सिर्फ जंगल ही हैं जबकि करीब 50% जमीन पर खेती बाड़ी की जाती है।
- क्षेत्रफल के मामले में पोलैंड विश्व का 69वां और युरोप का 9वां सबसे बड़ा राष्ट्र है।
- पोलैंड की कुल आबादी करीब 4 करोड़ है और इस लिहाज से पोलैंड दुनिया का 33वां सबसे ज्यादा आबादी वाला राष्ट्र है।
- पोलैंड की आधिकारिक भाषा Polish में 32 कुल अक्षर हैं।
- प्रसिद्ध महिला वैज्ञानिक मैरी क्यूरी ने वैसे तो अपना ज्यादातर समय फ्रांस में ही बिताया है लेकिन मूल रूप से वो पोलैंड की निवासी थी।
- विश्वविख्यात संगीतकार फ्रेडेरिक चोपिन मूल रूप से पोलैंड के ही थे, इनका जन्म पूर्व केंद्रीय पोलैंड के एक गांव में हुआ था।
- पोलैंड उन देशों में से एक है जहाँ शराब के सेवन के लिए कोई आयु निश्चित नहीं की गई है यहाँ कम उम्र के बच्चे भी शराब का सेवन कर सकते हैं।
उम्मीद है जागरूक पर पोलैंड से जुड़ी दिलचस्प जानकारियां आपको पसंद आयी होगी और आपके लिए फायदेमंद भी साबित होगी।
पोलैंड का प्रथम विभाजन कब हुआ ?
पोलैंड का प्रथम विभाजन 1772 में हुआ था।
पोलैंड की राजधानी कहाँ है?
पोलैंड की राजधानी वॉरसॉ है।
पोलैंड देश की जनसंख्या कितनी है?
2019 की जनगणना के अनुसार पोलैंड की राजधानी 37.97 मिलियन है।
पोलैंड का क्षेत्रफल कितना है ?
पोलैंड का क्षेत्रफल 312,679 km² है।
हिटलर ने पोलैंड पर आक्रमण कब किया?
सन 1939 में हिटलर की सेना ने पोलैंड पर आक्रमण किया था।