आइये जानते हैं रेफ्रिजरेटर में खाना खराब क्यों नहीं होता है। शहर हो या गांव, फैमिली छोटी हो या बड़ी, आजकल रेफ्रिजरेटर या फ्रिज हर घर में अपनी जगह बना चुका है और ऐसा हो भी क्यों ना, फ्रिज में इतनी सारी ख़ासियतें जो होती हैं और आजकल तो हर तरह की जरुरत को पूरा करने वाले फ्रिज मार्केट में मिलने लगे हैं।
लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आप फ्रिज को इतना पसंद क्यों करते हैं और उसे अपने घर में एक ख़ास जगह क्यों देते हैं? शायद आपको इस बारे में थोड़ी जानकारी हो लेकिन फ्रिज की हमारी लाइफ में उपयोगिता को अच्छी तरह समझने के लिए, क्यों ना आज ये जाने कि रेफ्रिजरेटर हमारे लिए इतना जरुरी क्यों है।
तो चलिए, जागरूक पर आज जानते हैं कि रेफ्रिजरेटर हमारे लिए इतना ख़ास क्यों हैं और रेफ्रिजरेटर में खाना खराब क्यों नहीं होता है।
रेफ्रिजरेटर में खाना खराब क्यों नहीं होता है?
फ्रिज में खाना रखने पर जल्दी ख़राब नहीं होता है जबकि बाहर रखा खाना बहुत जल्द ख़राब होने लगता है इसलिए खाने की चीज़ों को सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज में रखा जाता है और एक निश्चित समय में, जरुरत के अनुसार इस्तेमाल कर लिया जाता है।
अब सवाल ये है कि फ्रिज में रखा खाना ख़राब क्यों नहीं होता है? फ्रिज का तापमान बाहर के तापमान से कम होता है। ऐसे में जो बैक्टीरिया बाहर के ज्यादा तापमान में पनपकर खाने को ख़राब कर देते हैं, वही बैक्टीरिया फ्रिज के अंदर के कम तापमान में पनप नहीं पाते हैं।
ऐसे में फ्रिज में रखा खाना एक निश्चित समय तक सुरक्षित बना रहता है और अगर फ्रिज की अच्छे से देखरेख की जाए तो फ्रिज अपना काम भी बेहतर तरीके से करता है। इसके लिए-
- फ्रिज को बार-बार खोलना और बंद करना कम कर देना चाहिये
- मसालों जैसी चीज़ों को फ्रिज के गर्म हिस्से यानी गेट में रखना चाहिए
- खाने की चीज़ों को ढ़क कर रखना चाहिए
- फ्रिज में रखने से पहले सामान को बाहर के तापमान पर ही ठंडा कर लेना चाहिए
- जमने वाले खाद्य पदार्थों को फ्रिज में पीछे और नीचे की तरफ नहीं रखना चाहिए क्योंकि ये दोनों जगह सबसे ठंडी होती हैं।
उम्मीद है रेफ्रिजरेटर में खाना खराब क्यों नहीं होता है कि ये जानकारी आपको पसंद आयी होगी और आपके लिए फायदेमंद भी साबित होगी।