आइये जानते हैं किस भाषा में सबसे ज्यादा अक्षर हैं। ये तो आप भी जानते हैं कि भाषा अभिव्यक्ति का सबसे स्पष्ट जरिया होती है और दुनिया के कोने-कोने में अलग-अलग भाषाओं के जरिये ही विचारों का आदान-प्रदान होता है लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कौनसी भाषा में कितने अक्षर होते हैं?
तो चलिए आज आपको बताते हैं किस भाषा में सबसे ज्यादा अक्षर हैं और अलग-अलग भाषाओँ में पाए जाने वाले अक्षरों की संख्या से जुड़ी रोचक जानकारी देते हैं।
किस भाषा में सबसे ज्यादा अक्षर हैं?
तमिल – दुनिया में सबसे ज्यादा अक्षरों वाली लिपि तमिल भाषा की है जिसमें कुल 247 अक्षर होते हैं।
खमेर – कम्बोडिया की आधिकारिक भाषा खमेर की लिपि में कुल 74 अक्षर हैं।
थाई – थाईलैंड की भाषा थाई में कुल 70 अक्षर होते हैं।
मलयालम – केरल में बोली जाने वाली भाषा मलयालम की लिपि में 58 अक्षर होते हैं।
तेलुगु – आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में बोली जाने वाली भाषा तुलुगु में 56 अक्षर हैं। इस भाषा की लिपि कन्नड़ भाषा से काफी मेल खाती है।
सिंहाला – श्रीलंका की आधिकारिक भाषा सिंहाला में कुल 54 अक्षर होते हैं।
बांग्ला – देवनागरी लिपि के सबसे करीब दिखने वाली इस भाषा में कुल 52 अक्षर हैं।
कन्नड़ – कर्नाटक राज्य की इस भाषा में कुल 49 अक्षर हैं।
हिंदी – दुनिया की समृद्ध भाषाओँ में से एक हिंदी में कुल 44 अक्षर होते हैं।
रुसी – आधुनिक रुसी भाषा में 33 अक्षर होते हैं।
अंग्रेजी – अंग्रेजी भाषा के अक्षर तो आप भी आसानी से बता सकते हैं। इस भाषा में 26 अक्षर होते हैं जिन्हें आपने भी बचपन में जरूर याद किया होगा।
ग्रीक – अल्फा से शुरू होकर ओमेगा पर ख़त्म होने वाली इस भाषा में कुल 24 अक्षर होते हैं।
हिब्रू – अरबी और फ़ारसी भाषा की तरह इस भाषा को भी दाएं से बाएं लिखा जाता है। इसमें कुल 22 अक्षर होते हैं और ये इजराइल की आधिकारिक भाषा है।
उम्मीद है जागरूक पर किस भाषा में सबसे ज्यादा अक्षर हैं कि ये जानकारी आपको पसंद आयी होगी और आपके लिए फायदेमंद भी साबित होगी।