आइये जानते हैं स्पेन से जुड़ी रोचक जानकारियां। स्पेन एक ऐसा देश है जो घूमने के लिहाज से पर्यटकों की पहली पसंद होता है। आपने स्पेन के बारे में कुछ और सुना हो या ना सुना हो लेकिन आपने वहां के ख़ास फेस्टिवल ला टोमाटीना के बारे में तो जरूर सुना होगा, इसमें लोग एक दूसरे पर टमाटर फेंकते हैं।
आइये आज आपको स्पेन से जुडी कुछ ऐसी ही जानकारियां देते हैं जिनसे शायद आप आज तक अनजान हैं।
स्पेन से जुड़ी रोचक जानकारियां
- आपको जानकर आश्चर्य होगा की स्पेन में सार्वजनिक स्थान पर निर्वस्त्र होकर घूमना कोई क़ानूनी अपराध नहीं है।
- स्पेन काफी खूबसूरत और घूमने के लिहाज से काफी बेहतर है और इसी कारण यहाँ प्रतिवर्ष करीब 5 करोड़ पर्यटक घूमने आते हैं।
- स्पेन का पूरा नाम है Kingdom Of Spain
- स्पेन में मात्र 16 वर्ष की उम्र में लड़की शादी के लिए कानूनी रूप से वैद्य हो जाती है।
- स्पेन में एक फेस्टिवल मनाया जाता है जिसका नाम है “ला टोमाटीना” जो पूरे विश्व में प्रसिद्द है, इसमें लोग एक दूसरे पर टमाटर फेंकते हैं।
- अमेरिका की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा की अमेरिका में स्पेन से भी ज्यादा स्पेनिश भाषा बोली जाती है।
- सांड स्पेन का राष्ट्रीय पशु है।
- आपको जानकर आश्चर्य होगा की स्पेन में करीब 47 ऊँची ऊँची ऐसी इमारतें हैं जिनमे कोई लिफ्ट नहीं लगी है यहाँ सिर्फ सीढ़ियों का ही इस्तेमाल होता है।
- स्पेन में कई ऐसे त्योंहार मनाये जाते हैं जिनमे जानवरों के साथ बर्बरता की जाती है और इसी कारण प्रतिवर्ष करीब 60000 जानवरों की मौत हो जाती है।
- दुनियाभर में 43% ओलिव आयल का उत्पादक अकेला स्पेन है।
- स्पेन में अगर किसी ने शाही परिवार की निंदा या कोई बुराई की तो उसे 2 साल तक की जेल हो सकती है।
- स्पेन पश्चिमी यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा देश है।
उम्मीद है जागरूक पर स्पेन से जुड़ी रोचक जानकारियां आपको पसंद आयी होगी और आपके लिए फायदेमंद भी साबित होगी।
स्पेन की कैपिटल क्या है?
स्पेन की कैपिटल मद्रिद है।
स्पेन की पापुलेशन कितनी है?
2019 की जनगणना के अनुसार स्पेन की पापुलेशन 46.94 मिलियन है।
स्पेन में कौन सा धर्म है?
स्पेन में ईसाई धर्म सबसे ज्यादा माना जाता है।
स्पेन का राष्ट्रगान क्या है ?
स्पेन के राष्ट्रगान में कोई शब्द नहीं है यह सामन्य रूप से एक सैन्य धुन है जो तुरहियों व फिफ्स (एक तरह की बांसुरी) से बजाई जाती है। जो स्पेन देश के गौरव का बखान करती है।
स्पेन की संसद का क्या नाम है ?
स्पेन की संसद का नाम कोर्टेस (cortes) है।